Anant Radhika Wedding: अंबानी के इवेंट में पहुंचे PM मोदी ने अनंत-राधिका को दिया आशीर्वाद

192

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में सात फेरे लिए। वहीं रिश्ते की शुरुआत को लेकर सभी के आशीर्वाद के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर में आशीर्वाद सेरेमनी ( Anant-Radhika Aashirvad Ceremony) रखी गई है। इस वेडिंग रिसेप्शन को ‘शुभ आशीर्वाद’ नाम दिया गया। इस दौरान बॉलीवुड़ सितारों के साथ राजनीति की दुनिया की कई मशहूर हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस कार्यक्रम को और खास बना दिया। इस भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पहुंचे।

Anant-Radhika ने पैर छूकर PM मोदी का लिया आशीर्वाद

Pm Modi शनिवार को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद दिया। वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गए।

Anant Radhika Wedding: सितारों का लगा जमावाड़ा

Related News
1 of 62

बता दें कि एशिया के सबसे अमीर शख्स व रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। शनिवार को आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई।

इस मौके पर बॉलीवुड़ सितारों के साथ राजनीति की दुनिया की कई मशहूर हस्तियों शादी में शामिल हुई। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन,सलमान खान, शाहरुख खान और रणबीर कपूर, क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी,हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, और सूर्यकुमार यादव शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...