Peddi Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने मचाया कोहराम ! पहले ही दिन की तगड़ी कमाई, ‘धुरंधर’ समेत कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

Peddi Box Office Collection day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जानह्वी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज़ हुई फिल्म राम चरण की स्टार पावर के दम पर अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्मों में अपनी जगह बनाई। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी राम

Written By :

SK Sharma

Updated

June 5, 2026

Peddi

Peddi Box Office Collection day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जानह्वी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज़ हुई फिल्म राम चरण की स्टार पावर के दम पर अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्मों में अपनी जगह बनाई। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी राम चरण की फिल्म का डंका बजा रहा है। दुनिया भर में फ़िल्म की कमाई 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

Peddi Box Office Collection day 1: पहले दिन की मोटी कमाई

राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की ‘पेद्दी’ 4 जून को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू में ही 18.50 करोड का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद, आधिकारिक रिलीज़ के दिन फिल्म ने भारत में 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें फिल्म ने हिंदी में 3 करोड़, मलयालम में 0.10 करोड़, कन्नड़ में 0.25 करोड़, तमिल में 0.45 करोड़ और तेलुगु में 47.20 करोड़ की कमाई शामिल है।

प्रीमियर और ओपनिंग-डे के आंकड़ों को मिलाकर, फ़िल्म का कुल नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ तक पहुंच गया। इस मजबूत शुरुआत के बाद, फिल्म अब रिलीज के शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं फ़िल्म ने अपने पहले दिन दुनिया भर में लगभग 112.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस उपलब्धि के साथ, इसने कई बड़ी फ़िल्मों के ओपनिंग-डे के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

‘पेद्दी’ बनी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्म

फिल्म ‘पेद्दी’ ने अपनी ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई की है और साल की टॉप 10 ओपनिंग वाली फ़िल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह फ़िल्म प्रभास की द राजा साब और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर से भी आगे निकलकर साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्म बन गई है। फ़िल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जो इसकी ओपनिंग-डे की कमाई से साफ पता चलता है।

फिल्म के स्टार कास्ट

राम चरण के अलावा, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी फ़िल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित ‘पेद्दी’ को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)