Batwara 1947 Teaser: विभाजन का खौफनाक मंजर, बिखरी लाशें, चीखते लोग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का टीजर हुआ जारी

143

Batwara 1947 Teaser: आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर आखिरकर रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर और कैरेक्टर पोस्टर्स के बाद, फ़िल्म की इस पहली झलक ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। भारत की आजादी और बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फ़िल्म हिम्मत, त्याग और मानवीय जज़्बे की कहानी की ओर इशारा करती है। इमोशनल दृश्यों और दमदार डायलॉग्स से भरपूर यह टीजर इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में उम्मीद की किरण दिखाने की कोशिश करता है।

Batwara 1947 Teaser: टीजर में क्या है खास

बंटवारा 1947″ का टीजर एक वॉइसओवर से शुरू होता है जिसमें बताया गया है कि बहुत संघर्ष और कुर्बानी के बाद भारत को गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन देश का बंटवारा हो गया। धर्म के नाम पर इंसानियत का कत्ल हो रहा था। इसके बाद टीज़र में बंटवारे के समय हुई मारकाट का मंजर दिखाया गया है। दंगे भड़क उठे और लोग एक-दूसरे को मूली-गाजर की तरह काटते हुए दिखे।

फिर होती है सनी देओल की एंट्री और उनके साथ ही फिल्म के बाकी किरदारों को भी दिखाया जाता है। टीजर एक ऐसे हीरो की कहानी दिखाता है जो बंटवारे की त्रासदी के बीच इंसानियत और हिम्मत की मिसाल बनकर उभरता है और नफ़रत व डर के माहौल का डटकर सामना करता है। फ़िल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति ज़िंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

Related News
1 of 312

Batwara 1947 Teaser: 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी राजकुमार संतोषी और सनी देओल लगभग तीन दशकों के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ आ रहे हैं, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। नेशनल अवॉर्ड विजेता फ़िल्ममेकर राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संगीत ए.आर. रहमान का है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। टीजर रिलीज होने के बाद फ़िल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...