प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती के लिए रानी की सराय थाने में तैनात दारोगा सुल्तान सिंह बने मसीहा..

0 25,666

कहा जाता है कि कण-कण में ईश्वर हैं। वह कहीं भी किसी भी रूप में मिल जाते हैं। एक युवती जो साथ जीने मरने की कसम खाकर प्रेमी के साथ चली गयी। उसे क्या पता था कि जहां वो खुसिया की तलाश में जा रही है उसे दुख के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। प्रेमी उसे प्रेग्नेंट करने के बाद फरार हो गया।

ये भी पढ़ें..अंधविश्‍वासः मन्नत पूरी होने पर अपना ‘प्राइवेट पार्ट’ काटकर मंदिर में चढ़ाया

दरोगा ने किया कन्यादान…

जब वह घर लौटी तो मां-बाप उसे कुलटा कहकर घर से निकाल दिये। वहीं न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती के लिए रानी की सराय थाने में तैनात एक दारोगा सुल्तान सिंह भगवान बनकर आए।

दारोगा ने युवती की आपबीती सुनने के बाद न केवल उसका प्रेमी और उसके परिवार को शादी के लिए राजी किया बल्कि खुद एक पिता की तरह मंदिर में युवती का कन्यादान किया।

प्रेमी

Related News
1 of 925

यही नहीं दारोगा ने अपनी हैसियत के अनुसार उसे उपहार भी दिया। दारोगा के इस नेक काम की हर तरफ चर्चा हैं। लोग बस यही कह रहे हैं कि काश यूपी पुलिस का हर अधिकारी कर्मचारी दारोगा सुल्तान सिंह जैसा होता।

प्रेमी ने दिया धोखा…

जानकारी के मुताबिक, ये मामला आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र का है, जहां चांदी टिकट गांव निवासी शिवा गुड़गांव में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह पिछले दिनों का घर आया तो गांव की युवती से उसे प्रेम हो गया। इसी दौरान युवती अपने जीजा के घर गुड़गांव गई।

इसकी जानकारी होने पर शिवा उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया और दिल्ली में अपने साथ रखा। लड़की के गर्भवती होने पर छोड़कर गांव वापस आ गया। इसके बाद वह गांव आकर शिवा से मिली तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...