Womens T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, चोटिल श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप से बाहर
Womens T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil ) टखने की चोट के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई हैं। उन्हें बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान यह चोट लगी थी। चोट लगने के बाद श्रेयंका को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी जगह लेग-स्पिनर प्रेमा रावत (Prema Rawat) को टीम में शामिल किया गया है।
श्रेयंका Womens T20 World Cup 2026 से बाहर
दरअसल नीदरलैंड के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंकते समय श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) का टखना बुरी तरह मुड़ गया था, जिससे उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। चोट लगते ही भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया। उनके पैर पर पट्टी भी बांधी गई। लेकिन वह खड़ी नहीं हो सकीं थीं। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि वह मैच में दोबारा गेंदबाजी करने नहीं लौट सकीं। पिछले 2 सालों में यह तीसरी बार है, जब चोट ने श्रेयंका के करियर की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।
जानें कौन है प्रेमा रावत
श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल हुईं 24 साल की लेग-स्पिनर प्रेमा रावत (Prema Rawat) महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थीं। पिछले दो सीज़न में महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए छह मैच खेले हैं और तीन विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में, उन्होंने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने इस साल विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पांच मैचों में 8 विकेट लेकर प्रभावित किया था।
टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम ने अब तक T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है; उन्होंने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया और दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रनों से करारी शिकस्त दी। नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर कुल 209 रन बनाए।
स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि शैफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में, भारत के लिए श्री चरानी ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट चटकाए। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)