Batwara 1947 Release: ‘लाहौर ‘ बनी बंटवारा 1947, बदले नाम के साथ सनी देओल की फिल्म की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Batwara 1947 Release Date: दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फ़िल्म ‘लाहौर 1947’ का टाइटल आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। ‘लाहौर 1947’ (lahore 1947) नाम से बन रही इस फ़िल्म का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ (Batwara-1947) कर दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही, मेकर्स ने एक दमदार मोशन पोस्टर भी जारी किया है, जो बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी की पहली झलक दिखाता है। इसके अलावा मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
Batwara 1947 Release Date: प्रीति जिंटा की लंबे समय बाद होगी वापसी
दरअसल फिल्म के टाइटल बदलने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इस फ़िल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म से प्रीति जिंटा 2018 की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं।
Batwara 1947 Release Date: इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सनी देओल (Sunny Deol) ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर जारी करने के साथ,फिल्म की रिलीज की तारीख भी बताई। एक्टर ने लिखा, “नफ़रत और डर के दौर में, उन्होंने हिम्मत चुनी। 14 अगस्त, 2026 से सिनेमाघरों में ‘बंटवारा 1947’ देखें।” सनी देओल के अलावा, पोस्टर में प्रीति ज़िंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल की झलक भी दिखाई गई है।
इमरान हाशमी की फिल्म से होगी टक्कर
बता दें कि भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आजादी और बंटवारे के दौर की भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाएगी। इस फिल्म की रिलीज के साथ बॉक्स-ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिलेगी, क्योंकि इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ भी 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)