Sambhavna Seth ने 45 उम्र में जुड़वां बच्चों की बनीं मां, 7 IVF फेलियर के बाद मिली खुशखबरी

124

Sambhavna Seth Welcomes Twins Baby: टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ के दरवाजे पर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे ही दी। शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने सरोगेसी (surrogacy) के जरिए जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का अपनी जिदगी में स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ इस खास पल को शेयर किया और अपनी भावनाओं को ज़ाहिर किया। फैंस बेहद खुश हैं और इस जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।

Sambhavna Seth ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

संभावना सेठ ने अपने पति अविनाश द्विवेदी (avinash dwivedi) के साथ इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की। पोस्ट के साथ उन्होंने हॉस्पिटल की कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। एक तस्वीर में संभावना की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते हैं, जबकि अविनाश उनके बगल में खड़े होकर उन्हें दिलासा देते और सहारा देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ संभावना और अविनाश ने लिखा, “इस साल दिवाली हमारे घर तय समय से पहले ही आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों ही घर आ गए हैं। हम भगवान के शुक्रगुज़ार हैं। हर हर महादेव।” इस खास मौके पर इस जोड़े अब सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

Sambhavna Seth: 7 बार फेल हुआ IVF

Related News
1 of 55

संभावना सेठ के लिए माता-पिता बनने का सफ़र बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है। संभावना ने बताया कि मां बनने की चाह में उन्होंने लगभग 10 साल तक लगातार कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सात बार IVF ट्रीटमेंट करवाया; लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

उन्हें कई बार मिसकैरेज का दर्द सहना पड़ा और ट्रीटमेंट के कारण होने वाली शारीरिक और मानसिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। लंबे संघर्ष और कई नाकाम कोशिशों के बाद, संभावना और अविनाश ने सरोगेसी का रास्ता चुना। इसी प्रक्रिया के ज़रिए आज वे जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...