INDW vs PAKW: महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कप्तान फातिमा सना हुई चोटिल, खेलने पर सस्पेंस

2

IND W vs PAK W Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर इस ब्लॉकबस्टर मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले पाकिस्तान की महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान पाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी व कप्तान फातिमा सना (fatima sana) गंभीर रूप चोटिल हो गईं। सना को नेट सेशन में आयशा जफर की गेंद पर दाहिए घुटने में चोट लगी है।

IND W vs PAK W: जानें कितनी गंभीर है फातिमा सना की चोट

दरअसल रविवार 14 जून 2026 को बर्मिंघम में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच महिला T20 वर्ल्ड कप का एक रोमांचक मैच होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गईं। 24 साल की ऑलराउंडर पाकिस्तान के नेट सेशन के दौरान घुटने में चोट लगवा बैठीं, जिससे रविवार को होने वाले अहम ग्रुप-स्टेज मैच में उनके खेलने को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, सना ने संकेत दिया कि चोट गंभीर नहीं है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “आयशा (ज़फ़र) ने एक शॉट खेला और वह मेरे घुटने पर लगा। मुझे लगता है कि अब सब ठीक है।”

भारत के खिलाफ खेलेंगी या नहीं

फ़ातिमा को फ़ॉलो-थ्रू के दौरान गेंद लगी और वह तुरंत दर्द से कराहते हुए गिर पड़ीं। फिज़ियो और टीम की एक साथी ने उन्हें नेट्स से बाहर निकलने में मदद की और उन्होंने अपने दाहिने घुटने पर आइस पैक लगाकर बाउंड्री लाइन से बाकी प्रैक्टिस सेशन देखा। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के खिलाफ महामुकाबले के लिए फिट होंगी, तो पाकिस्तान की कप्तान ने जवाब दिया, “हां, उम्मीद है।” हालांकि, पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अभी तक अपनी कप्तान की फिटनेस और चोट को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। अब देखना यह होगा कि क्या फातिमा सना रविवार को भारत के खिलाफ मैदान पर उतर पाएंगी या नहीं।

दरअसल यह चोट की खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक की तैयारी कर रहा है। महिला T20 वर्ल्ड कप के पिछले नौ संस्करणों में खेलने के बावजूद, पाकिस्तान अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। इस संस्करण में चुनौती और भी कठिन हो गई है, जिसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Related News
1 of 381

INDW vs PAKW Womens T20 WC 2026: जबरदस्त फ़ॉर्म में हैं सना

बता दें कि सना इस समय अच्छी फॉर्म में है। टीम की मुख्य तेज गेंदबाज़ होने के अलावा सना एक बेहतरीन बल्लेबाज भी साबित हुई हैं। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने 183.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ़ 15 गेंदों पर लगाई गई हाफ़-सेंचुरी भी शामिल है, जो महिला T20I में सबसे तेज़ है। उनके रिकॉर्ड में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 41 गेंदों पर खेली गई 90 रनों की पारी भी शामिल है।

IND W vs PAK W: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टीमों की हेड-टू-हेट की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा रहा है। T20 फॉर्मेट में, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने 16 मैचों में से 13 हारे हैं और केवल तीन ही जीत पाया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब 8 मुकाबले खेले गए जिसमें भारत ने 6 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। वहीं, पाकिस्तानी टीम सिर्फ 2 बार ही बाजी मार सकी है। टीनों टीमों की यह 9वीं टक्कर होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...