Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान खौफनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे 115 फीट की ऊंचाई से युवती को छोड़ा, मौत
Brazil Bungee Jumping Accident: ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान एडवेंचर कंपनी की घोर लापरवाही की वजह से 21 साल की एक युवती की जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल एक एडवेंचर कंपनी के कर्मचारियों ने युवती को सेफ्टी रोप (सुरक्षा रस्सी) लगाए बिना ही 115 फीट से ज्यादा ऊंचाई से छोड़ दिया, जिससे युवती सीधे नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवकी की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास (Maria Eduarda Rodrigues de Freitas) के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bungee Jumping Accident: हादसे का वीडियो वायरल
खबरों के मुताबिक, बंजी जंपिंग की यह गतिविधि ब्राज़ील के साओ पाउलो के लिमीरा इलाके में एक पुल पर हो रही थी। इस दौरान, 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास (Maria Eduarda Rodrigues de Freitas) एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित बंजी जंपिंग एक्टिविटी में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान युवती को लगभग 115 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे छोड़ दिया । लेकिन लड़की को सेफ्टी रोप से बांधना ही भूल गए।
इस खौफनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (virul video) हो रहा है, जिसमें दिख जा सकता है कि क्रू मेंबर्स युवती को पुल के किनारे ले जाते और फिर उसे नीचे छोड़ते हैं। हालांकि, अगले ही पल वहां मौजूद लोगों को एहसास हुआ कि उसके शरीर से कोई सेफ्टी रोप नहीं बंधी थी। लोग घबराहट में चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं, “रस्सी… रस्सी…!” लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवती गहरी खाई में गिर चुकी थी।
Bungee Jumping Accident: 6 लोगों को हिरासत में लिया गया
हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया, लेकिन युवती को बचाया नहीं जा सका। इस खौफनाक हादसे का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने बंजी जंपिंग ऑपरेशन से जुड़े करीब छह लोगों को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हादसा मानवीय गलती की वजह से हुआ या सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी के कारण।
लड़की का अंतिम पोस्ट हो रहा वायरल
हादसे से कुछ देर पहले, मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जंपिंग साइट की तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में पुल और उनका जंपिंग रिस्टबैंड दिख रहा था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “किस पागल इंसान ने मुझे पुल से जंप लगाने आने दिया?” खबरों की माने तो, मृतक युवती मारीया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने ‘एंट्रे कॉर्डास’ नाम की एक प्राइवेट कंपनी को खतरनाक बंजी जंप (Bungee Jumping) और इस इवेंट की फ़िल्मिंग के लिए लगभग $290 (करीब 24,500 रुपये) दिए थे। वह इस अनुभव को यादगार के तौर पर वीडियो में कैद करना चाहती थीं।
सुरक्षा उपायों पर उठे रहे सवाल
इस खौफनाक हादसे के बाद एडवेंचर टूरिज्म वाली जगहों पर सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कई यूज़र्स ने इसे “आपराधिक लापरवाही” करार दिया है, जबकि अन्य लोगों ने एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों की कड़ी निगरानी की मांग की है। वहीं लिमीरा के मेयर मुरिलो फेलिक्स ने कहा कि शहर का प्रशासन ब्राज़ील सरकार के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा और सुरक्षा नियमों में लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार लोगों से जवाबदेही तय करने की मांग करेगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)