Lucknow IndiGo flight Bomb threat: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब पता चला कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो के विमान में बम रखा गया है। बम की सूचना स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी होते ही हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टेकऑफ़ से पहले ही विमान को रोक दिया और उसकी गहन जांच की। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। विमान सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होने वाली थी।
टिश्यू पेपर में लिखा हुआ था ‘Bomb’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ़्लाइट 6E 2111 शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली थी। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान से जुड़ा सुरक्षा का संभावित खतरा सामने आया, जिसके बाद तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और विमान की विस्तृत तलाशी ली। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी ज़रूरी जांच प्रक्रियाएं पूरी की गईं। जांच के दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर ‘Bomb’ लिखा हुआ था। इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
हीं मिला कोई विस्फोटक
हालांकि, विस्तृत जांच के बाद विमान में किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला और यह सूचना महज एक अफवाह साबित हुई। इस घटना के चलते फ्लाइट के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कोई विस्फोटक या हानिकारक चीज़ नहीं मिली और आगे की कानूनी व सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं चल रही हैं। अभी इस बात की जांच की जा रही है कि टिश्यू पेपर पर ये शब्द किसने लिखे थे और इसके पीछे कौन था। तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और जरूरी सुरक्षा जांच के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)