हिमाचल चुनाव : देश के पहले मतदाता का बूथ पर रेड कारपेट बिछाकर किया स्वागत

0 24

किन्नौर — आज हिमाचल प्रदेश के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस बार 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं वोटर्स के बीच भी उत्साह देखने को मिला। यूं तो पोलिंग बूथ में मतदाताओं की सुविधा के लिए हर तरह के इंतजाम किए जाते हैं लेकिन किसी एक मतदाता के लिए इतना खास इंतजाम इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। हिमाचल प्रदेश के 100 वर्षीय श्याम शरण नेगी का रेड कार्पेट बिछाकर पोलिंग बूथ में स्वागत किया गया। 

Related News
1 of 1,041

 

श्याम शरण आजाद भारत के पहले मतदाता हैं जिन्होंने आज किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट डाला। उनके आगमन में बूथ अधिकारियों और प्रशासन की तरफ से रेड कार्पेट बिछाया गया, साथ ही बुके देकर उनका स्वागत किया गया। हाल ही में श्याम शरण सौ साल के हुए हैं इस लिहाज से ही पोलिंग बूथ में उनके लिए खास तैयारियां की गई थीं। 

श्याम शरण नेगी ने 66 वर्ष पहले वर्ष 1951 में इतिहास बनाया था जब उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के काल्पा में मतदान किया था। इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता बन गए। दशकों बीत गए और अब स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक नेगी 100 साल के हो चुके हैं। इस बार राज्य में कुल 50,25,941 योग्य मतदाता हैं जिनके लिए 7,525 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पोलिंग बूथों में 11,500 हिमाचल पुलिस के जवान, 6400 होमगार्ड के साथ पैरामिलिट्री की टुकड़ियां सुरक्षा के लिए मौजूद रहीं। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...