बड़ी खबर: 15 जून के बाद फिर से हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन

देश में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के मामले भी हर दिन उत्तरोत्तर बढ़ने से इस अवधि में सर्वाधिक 9987 नये मामले सामने आये हैं।

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 10, 2020

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस ( corona) (कोविड 19) संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के मामले भी हर दिन उत्तरोत्तर बढ़ने से इस अवधि में सर्वाधिक 9987 नये मामले सामने आये हैं।

यह भी पढ़ें-ICC ने गेंद को चमकाने के लिए इस चीज के इस्तेमाल पर लगाई रोक

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 9987 नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266598 हो गयी जबकि इस बीमारी से 7466 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना ( corona) के 129917 सक्रिय मामले हैं, जबकि 129215 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। जिसको देखते हुई मोदी सरकार बड़ा कदम उठा सकती है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये-

महाराष्ट्र इस महामारी ( corona) से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 109 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 88528 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3169 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1661 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 40975 हो गयी है।

एक दिन पहले बंंगाल सरकार ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन –

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शर्तों के साथ कुछ रियायतें देते हुए राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाकर इसकी अवधि 30 जून तक करने की घोषणा एक दिन पहले की थी। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देने की भी घोषणा की थी।

बनर्जी ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा था कि मंदिरों और शादी समारोहों में केवल 25 लोगों को ही एकत्र होने की अनुमति होगी। इससे पहले यह संख्या 10 तय की गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 से मरने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार को उसके परिजनों को देखने की अनुमति दी जायेगी।

गौरतलब है कि देश में अनलॉक-1 के बाद कोरोना के मामलो लगातार वृद्धि हो रही है। इन सबको देखते हुई माना जा रहा है कि सरकार 15 जून के बाद दोबारा संपूर्ण लॉकडाउन कर सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें..बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री ! ये है बड़ी वजह..