Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में NDA ने ‘इंडिया’ गठबंधन को दी पटखनी, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

168

Exit Poll 2024- लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल में पीएम मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते दिख रहे हैं। एक पोल में एनडीए 400 के पार पहुंच रहा है। पोल ऑफ पोल्स ऑफ 13 एग्जिट पोल में एनडीए को 365 और इंडिया गठबंधन को 145 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार बीजेपी 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।

Exit Poll 2024: इन राज्यों में भाजपा को एकतरफा बढ़त

हिंदी पट्टी के राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त मिलने का अनुमान है। इन राज्यों में भाजपा को 90% से अधिक सीटें जीतने का अनुमान है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 सीटें और राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा को 23 से 25 सीटें जीतने का अनुमान है।

एक्जिट पोल के अनुसार बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान हो सकता है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा को कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें जीतने की संभावना है। ओडिशा और तेलंगाना में भाजपा अपनी सीटों को दोगुना कर सकती है।

exit-poll-2024

इसी तरह गुजरात में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA को यहां की सभी 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं राजस्थान की 25 सीटों में से बीजेपी को 18 से 23 और इंडिया गठबंधन को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं। जबकि केरल और लक्षद्वीप की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 12 से 15 सीटें मिलने मिल सकती है।

Related News
1 of 1,599

यानी इन राज्यों में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जबकि अन्य दलों को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा और NDA को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती है।

Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024: चार जून को आएंगे परिणाम

गौरतलब है कि देश में 2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरे हो चुके हैं। देश में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे के लिए 26 अप्रैल, तीसरे के लिए 7 मई, चौथे के लिए 13 मई, पांचवें के लिए 20 मई, छठे के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान हुआ था। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः- फिर सुलग उठा नंदीग्राम ! चुनाव से पहले TMC-BJP वर्कर भिड़े, महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...