प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो मोदी हार जाते- राहुल गांधी

166

रायबरेली सीट से चुनाव जीतने के बाद रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त करने पहुंच राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते। आभार सभा के मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार आक्रामक होते जा रहे हैं। वह मोदी सरकार को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आयोजित आभार सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता लगातार गिर रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़तीं तो पीएम मोदी की हार तय थी।

Related News
1 of 1,314

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे इस बात का सबूत हैं कि यहां मोदी और योगी दोनों का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। लोग अब भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली, अमेठी समेत पूरे भारत में एकजुट होकर चुनाव लड़ा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा, तभी ये अच्छे नतीजे आए हैं।

ये भी पढ़ेंः- फिर सुलग उठा नंदीग्राम ! चुनाव से पहले TMC-BJP वर्कर भिड़े, महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...