Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख दंग रह गए फैंस, बताया ‘कुदरत का करिश्मा’

113

Sushant Singh Rajput Look Alike: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा सितारा जो भले ही अब इस दुनिया में न हो, लेकिन फिर भी फिल्म जगत में उनकी चर्चा आज भी होती रहती है। ‘आउटसाइडर’ होने के बावजूद, सुशांत सिंह राजपूत ने वह मुकाम हासिल किया जो हर किसी के बस की बात नहीं होती। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में ‘मानव’ के किरदार से घर-घर पहचान बनाई। 14 जून 2020 में उनकी अचानक मौत ने फैंस को सदमा दे दिया। वहीं अब, इस दिवंगत अभिनेता का एक हमशक्ल (Look Alike) सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

Sushant Singh Rajput के हमशक्ल को देख दंग रह गए लोग

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल (Look Alike) की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रही है। इन वायरल तस्वीरों को देखर किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों (viral photos) और वीडियो में जो यंग लड़का दिख रहा है उसका चेहरा, हेयरस्टाइल, स्माइल और आंखें हूबहू सुशांत सिंह राजपूत से मिल रही है।

Sushant Singh Rajput Look Alike: सुशांत का हमशक्ल कौन है

सुशांत सिंह राजपूत के इस हमशक्ल (Look Alike) का नाम अयान है। जिस लड़के की वीडियो वायरल हो रही है उसकी इंस्टाग्राम आईडी donim.ayaan1513 है। इंस्टाग्राम पर अयान के 295,000 फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं अयान ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं। अयान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ नियमित रूप से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

फैंस ने कहा- दूसरा सुशांत

Related News
1 of 336

दिलचस्प बात यह है कि यह वायरल तस्वीरें (viral photos) बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखता है। इसी वजह से, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अब इस हमशक्ल की तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। कई फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि उसे सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलना चाहिए। वहीं, कुछ यूज़र्स इस हमशक्ल को देखकर पूरी तरह से हैरान हैं और अयान को “दूसरा सुशांत” बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, वेलकम बैक सुशांत सर। जबकि ज्यादातर फैंस उन्हें सुशांत की कार्बन कॉपी कह रहे हैं।

14 जून 2020 में हो गया था सुशांत सिंह राजपूत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में छत के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी, जिससे उनके फैंस गहरे सदमे में डूब गए। सुशांत की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद, अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा; टेलीविज़न में मिली सफलता के साथ-साथ, सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भी एक सितारे के तौर पर उभरे। उन्होंने एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी, काइ पो छे, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों में जगह बनाई. सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई उनकी आखिरी फ़िल्म ‘छिछोरे’ थी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...