IND vs IRE 1st T20I Live Score : भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। इस मैच सबक की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी थी। फैंस को उम्मीद थी वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू करेंगे, फिलहाल उनका इंतजार बढ़ गया है। वहीं, आयरलैंड की टीम ने जय मूंदड़ा को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया है। जय राजस्थान के रहने वाले है। टॉस के दौरान अय्यर ने साफ कर दिया कि वैभव को अभी इंतजार करना होगा। साथ ही इसका कारण भी बताया।
वैभव का क्यों नहीं हुआ डेब्यू ? अय्यर ने बताई वजह
बता दें कि अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में भारत के लिए T20 मैच खेला था। वह लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद सीधे कप्तान के तौर पर टीम में वापसी कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले फील्डिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हमारे लिए एक नई पिच है और हम यहां पहली बार खेल रहे हैं। हममें से ज्यादातर लोगों ने यहां पहले कभी नहीं खेला है। इसलिए, हालात, माहौल और विकेट को ध्यान में रखते हुए हमने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।”
वैभव का क्यों नहीं हुआ डेब्यू ? कप्तान अय्यर ने साफ कर दी वजह
15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इस युवा बल्लेबाज के बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वैभव नहीं खेल रहे हैं। लेकिन जाहिर है, हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल की सीरीज में भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसीलिए हम उन खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार फॉर्म दिखाया है। मेरा मानना है कि सही समय आने पर उन्हें अपना मौका जरूर मिलेगा।” फिलहाल, हम तीन तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ खेल रहे हैं।”
IND vs IRE: किसका पलड़ा भारी
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ T20 मैच खेले गए हैं और टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं। भारत इस सीरीज में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा।
IND vs IRE 1st T20I Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा और मैथ्यू होए।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)