Padma Awards 2026: रोहित शर्मा, अलका याग्निक और ममूटी समेत 65 हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित

124

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए ‘नागरिक सम्मान समारोह-II’ समारोह मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस समारोह में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों जिनमें दक्षिण भारतीय अभिनेता ममूटी, वरिष्ठ पार्श्व गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) और क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शामिल हैं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों की सूची में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया। टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। दिवंगत अभिनेता सतीश शाह जिनका पिछले वर्ष अक्टूबर में निधन हो गया था, को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनके चचेरे भाई अरविंद मामानिया ने ग्रहण किया। इसके अलावा, पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) के.टी. थॉमस को क्रमशः साहित्य और शिक्षा तथा सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Padma Awards 2026: पद्म विभूषण विजेता

वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) — लोक सेवा (केरल)
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) — कला (महाराष्ट्र)
एन. राजम — कला (उत्तर प्रदेश)
पी. नारायणन — साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
के. टी. थॉमस — लोक सेवा (केरल)

पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित हस्तियां:-

रोहित शर्मा: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान।
हरमनप्रीत कौर: महिला क्रिकेट टीम की कप्तान (खेल)।
आर. माधवन: लोकप्रिय अभिनेता (कला और सिनेमा)।
प्रवीण कुमार — खेल (उत्तर प्रदेश)
आर्मिडा फर्नांडिस — चिकित्सा (महाराष्ट्र)

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियां-

Related News
1 of 1,245

अलका याज्ञनिक — कला (महाराष्ट्र)
ममूटी — कला (केरल)
पीयूष पांडे (मरणोपरांत) — कला (महाराष्ट्र)
शतावधानी आर. गणेश — कला (कर्नाटक)
विजय अमृतराज — खेल (अमेरिका)
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु — चिकित्सा (अमेरिका)
भगत सिंह कोश्यारी — लोक सेवा (उत्तराखंड)
कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी — चिकित्सा (तमिलनाडु)
एस. के. एम. मैलानंधन — समाज सेवा (तमिलनाडु)
शिबू सोरेन (मरणोपरांत) — लोक सेवा (झारखंड)
उदय कोटक — व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) — लोक सेवा (दिल्ली)
वेल्लापल्ली नटेशन — लोक सेवा (केरल)

सम्मान समारोह में पीएम मोदी भी हुए शामिल

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान 65 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल थे। इससे पहले, राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार शामिल थे।

Padma Awards 2026: क्या है पद्म पुरस्कार

गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं:- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...