General Dhiraj Seth: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख
Lieutenant General Dhiraj Seth: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के लिए नए चीफ (New Indian Army Chief) बन गए है। उन्होंने मंगलवार 30 जून, 2026 को पद संभाला। वह मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद Indian Army की कमान संभाली। सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ होंगे। उन्हें भारतीय सेना में काम करने का लगभग चार दशकों का अनुभव है; वे दिसंबर 1986 में सेना में शामिल हुए थे।इससे पहले, वे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर काम कर चुके हैं। अपनी सेवा के दौरान, उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों से लेकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी अभियानों तक में अहम भूमिका निभाई है।
Lieutenant General Dhiraj Seth: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह
दरअसल निवर्तमान आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी (PVSM, AVSM) आज सेवा से रिटायर हो गए। इस मौके पर मंगलवार को नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक लॉन में सेना ने उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। इससे पहले, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लगभग चार दशकों के अपने शानदार सैन्य करियर में सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
General Dhiraj Seth: आतंकवाद-विरोधी अभियानों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
जनरल धीरज सेठ खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन किया गया था। चार दशकों के अपने शानदार सैन्य करियर में, उन्होंने ऑपरेशनल, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव हासिल किया है। इस अनुभव ने भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने और इसके दीर्घकालिक बदलाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा, जनरल सेठ ने कई अहम सैन्य अभियानों के दौरान विभिन्न स्तरों पर कमान संभाली है। उनकी कमान संबंधी जिम्मेदारियों में रेगिस्तानी इलाके में आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी फोर्स का नेतृत्व करना शामिल है।
लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर, उन्होंने भारतीय सेना के अहम स्ट्राइक फॉर्मेशन ‘सुदर्शन चक्र कोर’ की कमान संभाली। उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों के साथ-साथ औपचारिक जिम्मेदारियों को भी संभाला। आर्मी कमांडर के पद पर प्रमोशन के बाद, जनरल धीरज सेठ ने सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड और सदर्न कमांड की जिम्मेदारी संभाल चुके है।
सेना के आधुनिकीकरण में भी रहा अहम योगदान
New Indian Army Chief जनरल सेठ के नाम दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड की कमान संभालने और ढाई साल से अधिक समय तक अहम मोर्चों पर रणनीतिक देखरेख करने की खास उपलब्धि दर्ज है। उन्होंने विभिन्न अहम स्टाफ और रणनीतिक पदों पर भी काम किया है; इन भूमिकाओं में उनके कार्यकाल का ऑपरेशनल प्लानिंग, फ़ोर्स मैनेजमेंट और क्षमता विकास पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण में भी अहम योगदान दिया है।
जनरल सेठ ने आर्मी हेडक्वार्टर में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग और क्षमता विकास विभागों में अहम पदों पर काम किया। इससे सेना के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को मज़बूती मिली और उन्होंने क्षमता से जुड़े रोडमैप और लंबे समय के सैन्य ढांचागत सुधारों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऑपरेशनल ज़रूरतों को युद्ध के मैदान की नई तकनीकों और भविष्य की लड़ाई की ज़रूरतों के साथ तालमेल बिठाने में काफ़ी योगदान दिया है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)