Lucknow Fire: लखनऊ में फिर आग का तांडव! हिमालय कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग

127

Lucknow Fire: उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिन्हट में स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में 28 जून को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फायर विभाग तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Lucknow Fire: आग से मची अफरा-तफरी

राजधानी लखनऊ में 22 जून को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 बच्चों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से राजधानी में आग सुलगी है। चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार के दिन भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को इसकी सुचना दी, जिसके बाद विभाग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि गोदाम की टिन शेड से साफ निकलती दिखाई दे रही थी। आग के वजह से धुंए का गुबार उठते दिखाई दिया। हालांकि इस घटना में राहत की बात यह है कि इसमें किसी के जान-माल का नुकसान नहीं है।

Lucknow Fire: जान बचाने के लिए बाहर लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह टहलते समय कोल्ड स्टोरेज से अचानक धुंआ उठते दिखाई दिया। इसके बाद स्टोरेज में काम करने वाले कर्मचारी अपनी जांन बचाने के लिए बाहर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने सुरक्षा के अहतियातन स्टोरेज के आसपास के क्षेत्र में बसे घरों को खाली करा दिया। शुरुआती जांच में चिनहट पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक आग लगने के सटीक कारण के बारे में किसी तरह कि जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस हर तरह से इसकी जांच करने में जुटी है।

Related News
1 of 549

Lucknow Fire: अलीगंज में कोचिंग में लगी थी भीषण आग

बता दें कि बीते 21 जून को लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। इस आग में कोचिंग में मौजूद 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग बुरी तरह झुलस गए। कुछ छात्र अपनी जान बचाने के लिए कोचिंग के दूसरी मंजिल से कूद गए। इस हादसे में मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 18 से 25 के बीच में थी। इसके बाद चिनहट में लगी आग ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...