…जब उमा भारती से लिपट फूट-फूट कर रोईं साध्वी प्रज्ञा

0 40

भोपाल–मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। साध्वी सोमवार की सुबह प्रचार करने के लिए जाने से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया। 

Related News
1 of 1,038

यहां से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सोमवार सुबह उमा भारती के गले लगकर रो पड़ीं। वे प्रचार के लिए रवाना होने से पहले उमा के आवास पर उनसे मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उमा ने प्रज्ञा के पैर छुए। टीका करके खीर खिलाई। आश्वासन दिया कि वे साध्वी के लिए प्रचार करेंगी। इससे पहले दोनों के बीच तनातनी की खबरें थीं।

कटनी में पत्रकारों ने जब साध्वी उमा भारती से पूछा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या साध्वी प्रज्ञा सिंह, उनकी जगह लेने जा रहीं हैं तो उमा भारती ने जो जवाब दिया वो बहुत कुछ स्पष्ट कर रहा है। साध्वी उमा भारती ने कहा ‘वो तो एक महान संत हैं, मेरी तो उनसे तुलना ही नहीं हो सकती, मैं तो बहुत ही साधारण, मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।’

उधर भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जवाब दिया कि उमा भारती जब भी मिलती हैं, वे मेरा बहुत सम्मान करती हैं। मैं उमा दीदी से कई बार कह चुकी हूं कि मेरा इतना सम्मान मत करो। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...