International Yoga Day 2026: योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, CM योगी समेत तमाम नेताओं ने योगाभ्यास, निरोग रहने का दिया संदेश

143

International Yoga Day 2026: पूरे उत्तर प्रदेश में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर जन-प्रतिनिधियों, मंत्रियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग सत्रों में भाग लिया। इस मौके पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवन शैली और भारत की प्राचीन परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। निरोग रहने का का संदेश दिया।

झांसी में ऐतिहासिक किले पर सीएम योगी ने किया योग

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) के मौके पर झांसी में ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई किले के सामने बने विशाल मैदान में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों लोगों के साथ योग किया और राज्य के लोगों को सेहतमंद जीवन जीने का संदेश दिया।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है, लेकिन फिर भी हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना चाहिए। सीएम ने युवाओं से भी योग अपनाने की अपील की और कहा कि मोबाइल और डिजिटल दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच योग एक प्रभावी उपाय है। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग बेहद जरूरी है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी किया योग

महाराजगंज में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं, गाज़ियाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि योग जीवन को संतुलित, स्वस्थ और अनुशासित बनाता है, साथ ही व्यक्ति की कार्यक्षमता और एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

दिनेश शर्मा ने किया योग

राजधानी लखनऊ में, BJP सांसद दिनेश शर्मा ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) के मौके पर योग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब दुनिया भर के 170 से ज़्यादा देशों में योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उसकी रक्षा करने का एक वैश्विक संकल्प है। भारत की आयुर्वेद और योग की परंपराओं को दुनिया के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उन्होंने कहा कि इन परंपराओं ने मानव कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Related News
1 of 2,286

मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोगों से साथ किया योग

मुरादाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने साथ मिलकर योग किया और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

रेत पर बनाई गई शानदार कलाकृतियां

प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संगम (नदियों के मिलन स्थल) की रेत पर शानदार कलाकृतियां बनाई गईं। एक सैंड आर्टिस्ट ने बताया कि उनकी कलाकृति में अलग-अलग उम्र के लोगों को योग करते हुए दिखाया गया है। इसके ज़रिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि योग की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

International Yoga Day 2026: इस बार क्या है योग की थीम

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम Yoga For Healthy Ageing यानी स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। इस थीम का मकसद जीवन भर शारीरिक और मानसिक सेहत बनाए रखने के लिए योग को अपनाने के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना के जवानों ने मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हालात में भी योग का महत्व दिखाया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...