Begusarai Road Accident: एक साथ 3 SHO समेत चार की मौत, दर्दनाक हादसे का हुए शिकार

124

Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय ज़िले में NH-31 पर शुक्रवार देर रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि तीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पुलिस अधिकारी पटना में एक दिन के सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा करके अपने ज़िले लौट रहे थे।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि पीड़ितों के परिवारों कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Begusarai Road Accident: ट्रेनिंग से लौट रहे थे तीनों SHO

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद हादसा बेगूसराय ज़िले के साहेबपुर कमाल पुलिस स्टेशन इलाके में बखड्डा के पास नेशनल हाईवे 31 पर हुआ। मधेपुरा ज़िले के अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात पुलिस अधिकारी एक दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने पटना गए थे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद वे सरकारी गाड़ी से मधेपुरा लौट रहे थे।

पीछे से ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

इस दौरान बखड्डा के पास, उनकी तेज रफ़्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसका आधा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही बेगूसराय के SP मनीष कुमार और सदर DSP आनंद पांडे समेत पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची।

मधेपुरा जिले में तैनात थे तीनों SHO

Related News
1 of 1,288

नीरज कुमार (थानाध्यक्ष, बेलारी), ज्ञानेंद्र अमर (थाना प्रभारी अरार) और सरकारी गाड़ी के ड्राइवर नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजन पासवान (थाना प्रभारी, रतवारा) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है। तीन पुलिस अधिकारियों समेत इन चार लोगों की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

Begusarai Road Accident: रात करीब 12:30 बजे हुआ हादसा

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। चार लोगों तीन पुलिस अधिकारियों और एक ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है, पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...