झारखण्ड पुलिस जवान का झाड़ी में मिला शव,मतदान में लगाई गई थी डियूटी

0 12

सोनभद्र — जिले  की सीमा से लगे  नक्सल प्रभावित क्षेत्र झारखंड पुलिस का जवान सुशांत भाई ट्रिकी का मिला विण्ढमगंज थाना इलाके के विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।

झारखंड  पुलिस के जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली गई। झारखंड पुलिस के जवान सुशांत भाई ट्रिकी जमशेदपुर जिले में तैनात थे जिनकी कल 29 अप्रैल को  लोकसभा के चौथे चरण के  चुनाव झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी में चुनाव ड्यूटी के लगाया गया था। 

Related News
1 of 779

झारखण्ड पुलिस का शव झाड़ियों में मिलने से विण्ढमगंज पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों के साथ ही झारखण्ड पुलिस को दिया और  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। यह जवान 27 अप्रैल को शाम 6 बजे से गायब था जिसका बैग विंढमगंज थाना इलाके के जमुई गांव में मिला था जिसमे 95 कारतूस होने की चर्चा रही है।

इस मामले पर झारखंड पुलिस के एसबीओ नीरज कुमार ने  बताया कि यह जवान सुशान्त भाई ट्रिकी कल सुबह से गढ़वा से गायब था जिसकी खोज की जा रही थी इस दौरान उसका बैग जमुई गांव में कल ही मिला था आज सुबह 10 बजे विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में शव मिला है। इस जवान की लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव ड्यूटी में गढ़वा लगाई गई थी।

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...