यूपी सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश्वर सिंह यादव पर गिरी गाज, हुए निलंबित

0 29

न्यूज़ डेस्क — पिछले दिनों यूपी सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजिनियर राजेश्वर सिंह यादव के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) का छापा पड़ा था । आईटी की नोएडा जांच टीम ने दिल्ली के अलावा नोएडा, एटा सहित 7 शहरों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी । जिसके बाद मामले में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव पर गाज गिराते हुए उनका निलंबन कर दिया है।

Related News
1 of 1,188

वह सिंचाई विभाग की ट्रेनिंग एकेडमी ओखला में तैनात थे। धर्मपाल सिंह ने राजेश्वर सिंह के अलावा अधिशासी अभियंता बीपी सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की है। बीपी सिंह पर गलत नियुक्ति करने का आरोप है। 

 

Comments
Loading...