Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 और 5 जून के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली कड़कने का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। Delhi-NCR Rain Alert: आज और कल कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार,

Written By :

SK Sharma

Updated

June 4, 2026

rain

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 और 5 जून के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली कड़कने का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi-NCR Rain Alert: आज और कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून को पूरे दिन मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। इस दिन गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

5 जून को भी यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इस दिन सुबह और दोपहर के समय में गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश (Rain Alert) हो सकती है। रात में, बादलों की आवाजाही के बीच बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। नतीजतन, मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खुले स्थानों पर रहते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान (temperature) 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Weather Update: आने वाले दिनों 40 डिग्री से ऊपर जाएगा तापमान

इसके बाद आने वाले दिनों मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम के पैटर्न के प्रभाव के कारण NCR में अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की उम्मीद है। राहत की बात यह है कि 9 जून तक अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है, जिससे निवासियों को लू और भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)