इस वार्ड को मिली परास्नातक महिला पार्षद , जानिये इनके बारे में…

0 17

लखनऊ– उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणामों ने इस बार कई पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए नए – नए कीर्तिमान रचे हैं। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट जारी कर दिए। यूपी में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत की अधिकांश सीटों पर सबसे ज्यादा बीजेपी उम्मीदवारों को जीत मिली।

बता दे कि राजधानी के कई वार्डों में महिला सीट कर दी गयी थी।  “यूपी समाचार” आज आपको बता रहा है कि राजधानी के किस वार्ड को सबसे शिक्षित महिला पार्षद का चेहरा मिला है– 

Related News
1 of 59

राजधानी के पूरे 110 वार्डों में आलमनगर वार्ड – 20 से एक ऐसी महिला पार्षद को जनता ने चुना है ;जिसने उच्चतम शिक्षा प्राप्त की है। इस महिला पार्षद का नाम है – रेखा सिंह। इन्होने परास्नातक की डिग्री हासिल कर रखी है। वार्ड में विकास कार्यों के लिए इनका जज्बा वाकई काबिले – तारीफ़ है। रेखा सिंह का जन्म लखीमपुर खीरी जिले के कबीरगंज गांव में हुआ था और वहीँ से इन्होने अपनी शिक्षा भी पूर्ण की।  इन्होंने लखीमपुर के कानपुर यूनिवर्सिटी के वाई. डी. कॉलेज से 1993 में B.Sc से स्नातक और उसी विश्वविद्यालय से ही 1996 में M.A. में परास्नातक की उपाधियाँ प्राप्त की है। इसके बाद वो लखीमपुर की एक बैंक में कार्यरत हो गयीं। 1999 में उनका विवाह लखनऊ निवासी नागेंद्र सिंह के साथ हो गया और शादी के बाद अपने पति के कहने पर उन्होंने अपनी बैंक की नौकरी छोड़ दी। उनके पति नागेंद्र सिंह ( पूर्व पार्षद ) का कहना है कि-“मेरी पत्नी ने मेरे ही कहने पर अपनी जॉब छोड़ दी थी और उसके बाद घर – परिवार की जिम्मेदारी काफी कुशलतापूर्वक संभाली। जब मैं नगर निकाय के चुनाव लड़ता था तो मेरी पत्नी अपनी महिला मण्डली लेकर अलग ही मेरे लिए प्रचार करती थी। लेकिन पत्नी की जीत के बाद ये लग रहा है कि कहीं न कहीं वो अपनी राजनैतिक पृष्ठभूमि भी तैयार कर रही थी।”

यह भी पढ़ें :- निकाय चुनाव की चुनावी बिसात पर सजे राजनीतिक पार्टियों के मोहरे

इसके बाद जब निकाय चुनाव -2017 में आलमनगर वार्ड से महिला सीट कर दी गयी तो रेखा सिंह को राजनीति में कदम रखने का सुनहरा मौका मिल गया। बीजेपी ने इस महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए अपनी पार्टी से इन्हे टिकट दे दिया। फिर रेखा सिंह ने अपने वार्ड में कई जगह जनसभाएं करके अपने कुशल और प्रभावशाली वक्ता होने का भी परिचय दिया।

वो सभी जनसभाओं में कम शब्दों में अपनी पूरी बात कहकर जनता का दिल जीत लेती थीं। चुनावी दौर में जनसम्पर्क के समय उनके पति ने उनका भरपूर सहयोग किया और कदम – कदम पर उनका साथ दिया और जनता के सहयोग से अंततः वो आलमनगर वार्ड की सबसे शिक्षित पार्षद के रूप में चुनी गयीं।

नगर निगम चुनाव में मिली इस बड़ी जीत पर पार्षद रेखा सिंह का कहना है कि वार्ड में सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए वो पूरी तरह प्रयासरत हैं और जिस तरह से वो विकास के मुद्दे को लेकर इस निकाय चुनाव के अखाड़े में उतरीं थीं ; उसी मुद्दे पर हमेशा काबिज रहेंगी। 

रिपोर्ट -श्वेता सिंह , लखनऊ 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...