बजरंगी भाईजान’ बन, बालक को भेजा पाकिस्तान

0 39

जैसलमेर— 2015 में अाई बॉलीवुडी फिल्म बजरंगी भाई जान तो आप ने देखी ही होगी।जैसा की फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह से सलमान खान बजरंगी भाई जान बन मासूम बच्ची को अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान जाकर उसके घर वालों से मिलाया और हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल दी थी.ठीक उसी तरह भारत-पाक से सरहदी जिले जैसलमेर में अंतर्राष्ट्रीय तारबंदी को पार कर आए 12 वर्षीय किशोर को सीमा प्रहरियों ने पकड़ लिया।

Related News
1 of 1,170

वही भारतीय जवानों की पाक रेंजर्स से हुई फ्लैग मीटिंग के बाद किशोर को वापस पाकिस्तान को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार सरहद पर चौकसी कर रहे सीमा प्रहरियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तान के किशोर को पकड़ लिया। 119वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाक किशोर से प्रारम्भिक पूछताछ की। पूछताछ में किशोर ने अपना नाम आसिफ और पिता का नाम हाजी बताया।

सीमा पार कर आए आसिफ ने बताया कि वह अपने पिता के साथ ऊंट चराने का काम करता है। वह भूलवश सीमा पार कर आया है। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की वस्तु किशोर से बरामद नहीं हुई। सीमा सुरक्षा बल ने इस संबंध में पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर किशोर आसिफ को पाकिस्तान रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।इस तरह बजरंगी भाई जान बन इस मासूम बालक को पाकिस्तान भेज दिया।

Comments
Loading...