‘टाइगर ज़िंदा है’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

0 18

मनोरंजन डेस्क — लंबे  इंतजार के बाद आखिर कर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये ट्रेलर सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ के स्टंट और एक्शन से भरा हुआ है जिसे देखकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठेगा. इस बार सलमान खान यानि टाइगर दुनिया में आतंकवाद को खत्म करने की जंग लड़ते हुए नज़र आएंगे.

ट्रेलर की शुरूआत भी इसी लाइन से होती है, ”जब से दुनिया बनी है तब से हर कोने में एक ही जंग हो रही है- सही और गलत की.” ट्रेलर रिलीज होने के बाद कहानी का भी खुलासा हो गया है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन 25 भारतीय नर्सों को किडनैप कर लेता है. उन्हें वहां से बचा कर ला पाना असंभव है और अब इसके लिए टाइगर को चुना जाता है. इस मिशन में टाइगर का साथ देती हैं कैटरीना कैफ. इसके बाद ये दोनों किस तरह इस मिशन में कामयाब होते हैं यही पूरी कहानी है.

Related News
1 of 305

सलमान  की जब भी कोई फिल्म आती है कुछ डायलॉग ऐसे होते हैं जो हमेंशा के लिए यादगार हो जाते हैं. जैसा कि इस ट्रेलर में सलमान कहते हैं, ”शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता.”वही इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना भी इंटरनेशनल लेवल का एक्शन करती नज़र आएंगी.बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर है और इसे यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज होगी.

 

 

Comments
Loading...