लगातार तीसरे महीने रसोई गैस हुई महंगी,अब इतने का मिलेगा सिलेंडर

3 महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में करीब 105 रुपए का हुआ इजाफा .

0 42

न्यूज डेस्क — तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोतरी की है। 3 महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के भाव में 76.5 रुपए का इजाफा किया गया है।

Related News
1 of 1,045

राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 681.50 रुपए हो गई। बढ़े हुए दाम शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएंगे। वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं।इससे पहले राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम 605 रुपए, ​कोलकाता में 630 रुपए, मुंबई में 574.50 रुपए और चेन्नई में 620 रुपए प्रति सिलेंडर थे।

इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। राजधानी दिल्ली में दुकानदारों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1204 रुपए का पड़ेगा। जो अक्टूबर में 1085 रुपए का मिल रहा था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...