सात दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे बेल्जियम के राजा और रानी 

0 27

नई दिल्ली— बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिलडे भारत की सात दिवसीय यात्रा पर बीती रात भारत पहुंचे। राजा फिलिप की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

Related News
1 of 1,188

इस शाही दंपति की भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच समग्र सहयोग बढ़ाना है, जिसमें व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने पर खासा जोर रहेगा । साल 2013 में शासन की कमान संभालने के बाद राजा फिलिप की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। बेल्जियन दूतावास के एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हवाई अड्डे पर दंपति का स्वागत किया।

 

Comments
Loading...