भारत की पहली महिला वकील को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

0 17

न्यूज डेस्क — वैसे तो गूगल हर खास मौके पर अपना डूडल बनाता है.वहीं आज कई बाधाओं को पार करके भारत की पहली महिला वकिल होने का गौरव हासिल करने वाली कॉर्नेलिया सोराबजी की 151वीं जयंती पर गूगल ने शानदार डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related News
1 of 1,041

दरअसल गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है जिसमेंं एक अदालत का चित्र दिखाई दे रहा है जिसके आगे सोराबजी की वकील की पोशाक पहने हुए तस्वीर दिखाई दे रही है। डूडल पर क्लिक करने पर यूट्यूब पर उनकी एक वीडियो दिखाई देती है जिसमें उनके जीवन के बारे में बताया गया है।

बता उल्लेखनीय है कि एक पारसी परिवार में जन्मी सोराबजी के नाम कई उपलब्धियां हैं। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए भारत में पहली महिला वकील होने का गौरव हासिल किया। भारत और ब्रिटेन में वकालत की प्रेक्टिस करने वाली पहली महिला बनी। इसके अलावा मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने वाली भी पहली महिला थीं। यही नहीं 2012 में लंदन में लिंकन इन में उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया गया।

15 नवंबर 1866 में पैदा हुईं सोराबजी के पिता एक मिशनरी थे और उन्होंने दावा किया कि मुंबई विश्वविद्यालय को एक महिला को डिग्री कार्यक्रम में दाखिला देने के लिए मनाने में उनके पिता की अहम भूमिका थी। सोराबजी की मां एक प्रभावशाली महिला थीं और उन्होंने कई सामाजिक कार्यों और कई गर्ल्स स्कूल खोले। सोराबजी के कई शैक्षिक और करियर संबंधी फैसलों पर उनकी मां का प्रभाव रहा। सोराबजी का छह जुलाई 1954 को देहांत हो गया।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...