BJP सांसद के बेटे पर तबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने किया बड़ा खुसाला, इस शख्स ने चलवाई थी गोली…

पांच लोगों को फंसाने के लिए खुद यह साजिश रची थी...

0 181

राजधानी लखनऊ से भाजपा सांसद (BJP सांसद) कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आयुष किशोर ने अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। पांच लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आयुष के साले ने इस बात को कबूल किया है।

ये भी पढ़ें..सिरफिरे ने पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर की निर्मम हत्या, एक बेटी हालत नाजुक…

कुछ लोगो को फंसाने के लिए चलवाई गोली

हिरासत में लिए आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि भाजपा सांसद (BJP सांसद) के बेटे आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह सांसद कौशल किशोर से अलग रहता है।

मंगलवार देर रात चली थी गोली

उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास बदमाशों ने भाजपा सांसद के बेटे आयुष को सीने में गोली मार दी गई। जिससे वह घायल हो गया।

आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए। मंगलवार देर रात भाजपा सांसद का बेटा आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष घायल हो गया।

Related News
1 of 2,082

अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर (BJP सांसद) व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। जिसके बाद जांच की गई और चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें..अभिनेत्री यामी गौतम बनी IPS अफसर ! शेयर की तस्वीरें…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...