स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, उप मुख्य मंत्री की जनसभा हुई कूड़े के मैदान में

0 62

कानपुर देहात– यूपी में निकाय चुनाव का आज पहला दिन था कई जिलो में आज चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न भी हो गए अब शियासी दलों ने अगले चरण के चुनाव को लेकर कमर कस ली है।  इसी के मद्देनजर आज कानपुर देहात में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यहाँ के मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की।

ख़ास बात ये रही कि उप मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए जिस जगह को चिन्हित किया गया था; वहां कूड़े के एक बड़े ढेर नुमा मैदान था।  

Related News
1 of 1,176

दरअसल सूबे के उप मुख्यमंत्री के आगमन के लिए कानपुर देहात के पुखराया कसबे में स्थित बैलाही बाजार मैदान को चिन्हित किया गया। जहा लम्बे अरसे से पूरे इलाके का कचरा फेका जा रहा था। ऐसे में अचानक मिले इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत जरुर झोक दी थी लेकिन यहाँ का पूरा कूड़ा उसके बावजूद भी साफ़ नहीं हो पाया और अंत में उप मुख्यमंत्री के आने तक जब कचरा साफ़ नहीं हुआ तो तिरपाल व् सरकारी सफाई कर्मियों की मदद ली गई। यहाँ पड़े कचरे को पहले तिरपाल से ढक दिया गया और सफाई कर्मियों को इस कचरे के ढेर पर पड़े तिरपाल पर बैठने के निर्देश दे दिए गए। हेलिकोप्टर के लैंडिंग के समय धूल अपने सबाब पर उड़ रही थी लेकिन सफाई कर्मियों ने धूल उड़ने के बाद भी वहा से हटने की हिम्मत नहीं जुटाई। 

मामला सूबे के उप मुख्य मंत्री से जुड़ा होने के कारण कोई भी अधिकारी कचरे पर बने इस हेलीपैड के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। लेकिन यहाँ मौजूद सफाई कर्मियों का कहना था कि उन्हें यहाँ इस लिए बैठाला गया है ताकि उप मुख्यमंत्री जी को यहाँ मौजूद कचरा दिखाई न दे।  हेलीकोप्टर यहाँ उतरने के दौरान कही ऐसा न हो कि तिरपाल उड़ जाए इसलिए उन्हें कचरे को ढकने वाले तिरपाल पर बैठने के लिए कहा गया है। वही मिडिया से बात करते समय उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल को दरकिनार करते हुए पत्रकारों के दुसरे सवालों का जवाब देना मुनासिब समझा। 

रिपोर्ट – संजय कुमार , कानपुर 

        

Comments
Loading...