गणतंत्र दिवस पर इस बार ये होंगे भारत के मुख्य अतिथि…

0 81

न्यूज़ डेस्क– 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दसों आसियान देशों के प्रमुख को बुलाया है। भारत की विदेश नीति और एशियाई देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिहाज से यह कदम प्रमुख है। 

 

ये नेता होंगे शामिल :

– मलयेशियाई प्रधानमंत्री मोहम्मद नजीब बिन तुन अब्दुल रजक भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह 2017 में भी भारत का दौरा कर चुके हैं।

– आंग सान सू ची भी इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की मेहमान के तौर पर नजर आ सकती हैं।  भारत में कई वर्षों के प्रवास के साथ ही वह कई बार भारत भी आ चुकी हैं। इस साल पीएम नरेंद्र मोदी ने म्यामांर दौरे पर रखाइन प्रदेशों की खुशहाली के लिए विशेष प्रयास करने का वादा किया था।

Related News
1 of 1,033

– सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसलीन लुंग के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यक्तिगत तौर पर अच्छे संबंध हैं और वह भी भारत के मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं। 

– इंडोनेशिया के वर्तमान प्रधानमंत्री जोको विडोडो की पीएम नरेंद्र मोदी से काफी व्यक्तिगत राजनीतिक समानता भी है। जोकोवि के नाम से मशहूर यह इंडोनेशियाई प्रधानमंत्री देश के पहले पीएम हैं जो किसी प्रभावशाली सैन्य अथवा राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं रखते हैं। इन्हे भी गणतंत्र दिवस पर भारत आने का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। 

– कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मेहमान के तौर पर भारत आ रहे हैं। इस वक्त वह दुनिया में सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले राष्ट्र प्रमुखों में से एक हैं। 

– ब्रूनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्कियाह की गिनती दुनिया के सबसे रईस लोगों में से होती है और इस बार वह गणतंत्र दिवस पर भारत की मेहमाननवाजी से भी परिचित होंगे। 

– नुआन जुंग फुक वियतनाम के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार भारत आ रहे हैं। सिंगापुर के साथ वियतनाम आज भारत का सबसे महत्वपूर्ण डिफेंस पार्टनर है। 

– लाओस के प्रधानमंत्री थोंगलाउन सिसोउलिथ की 2017 में पीएम मोदी से पहली मुलाकात हुई थी और यह भी भारत के आगंतुकों की सूची में शामिल हैं। एशियाई राष्ट्रों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिहाज से भारत-लाओस संबंधों को अलग आयाम मिल सकता है।

– थाइलैंड और भारत दोनों ही देश एक-दूसरे के साथ सहयोग की नीति पर काम कर रहे हैं। साउथ ईस्ट एशिया में थाइलैंड भारत की सक्रिय भूमिका की बात कई बार कर चुका है। इस बार थाइलैंड के पीएम जनरल प्रयुत चान-ओ-चा भी भारत के मेहमान के तौर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...