जेल में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 57 कैदियों की मौत

0 12

न्यूज डेस्क — दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजीब से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जेल में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में 57 कैदियों की मौत हो गई।

इनमें से 16 कैदियों के सिर को काट दिया गया। यह समस्या तब देखने में आ रही है जब देश में जेलों की संख्या कम है और यहां क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जा रहा है।

Related News
1 of 1,033

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी अल्तामीरा शहर की जेल में यह संघर्ष सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे हुआ। कमांडो क्लास ए गिरोह ने कमांडो वेरमेल्हो या रेड कमांडो गिरोह के सेल में आग लगा दी। अधिकतर कैदियों की मौत आग में जलने से हुई। दो सुरक्षाकर्मियों को भी बंदी बनाया गया था लेकिन उसे बाद में रिहा कर दिया गया।

जेल के निदेशक जार्बस वास्कोनसेलोस ने बताया कि इस घटना को लक्ष्य बनाकर अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। इससे यह प्रतीत होता है कि यह दो गिरोहों के बीच का झगड़ा था। एक वीडियो में कैदियों को घटना के बाद खुशी मनाते दिखाया जा रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी ने वीडियो की पुष्टि नहीं की।

बता दें कि इसी साल मई में उत्तरी राज्य अमेजोन्स की जेलों पर हुए हमले में 55 कैदियों की मौत हो गई थी। 2017 में यहां हफ्तों चली हिंसक घटनाओं में 150 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील में बीते कुछ साल में जेलों में ज्यादा संघर्ष देखने को मिल रहा है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...