भाजपा विधायक कल्याण सिंह का निधन,एक दिन में दो बीजेपी विधायको की मौत

0 18

न्यूज डेस्क — भारतीय जनता पार्टी इस समय 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है।इसी बीच एक वरिष्ठ नेता और  राजस्थान के नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

Related News
1 of 1,033

उन्हें काफी समय से सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें उदयपुर में अमेरिकन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ पर चले इलाज के बाद भाजपा विधायक का निधन हो गया।58 वर्षीय कल्याण सिंह चौहान राजस्थान में उदयपुर जिले के नाथद्वारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। बीते दिन वे बीमार थे जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था। उनके परिवार में पत्नी, 4 लड़के और 2 लड़कियाँ हैं। भाजपा के दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार नाथद्वारा के पास डगवाड़ा गांव में होगा। वहीं इस बीच सभी नेता कल्याण सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त कर रहे हैं।

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने आ रहे, BJP विधायक की मौत

इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधायक लोकेंद्र चौहान व उनके 2 गनर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यहा हादसा लखनऊ से घर जाते समय हुआ था.बता दें कि बिजनौर के नूरपुर से विधायक लोकेन्द्र सिंह लखनऊ से वापस जा रहे थे और कमलापुर थाना क्षेत्र में NH24 सुबह करीब 4 बजे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...