Saiyaara Box Office Collection: ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन बना डाले कई रिकॉर्ड, अहान पांडे ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे

142

Saiyaara Box Office Collection: यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैयारा’ शुक्रवार 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है । अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनित पड्डा (Anit Padda) स्टारर ‘सैयारा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में अनीत पड्डा और अहान पांडे की एक्टिंग देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों ने खूब पसंद किया। नतीजा ये है कि ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर न सिर्फ उम्मीद से ज़्यादा कमाई की है, बल्कि इतिहास भी रच दिया है। ये रिकॉर्ड अहान पांडे के नाम जुड़ा है। ‘Saiyaara’ किसी भी एक्टर की पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली डेब्यू फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, ये साल 2025 की अब तक की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

Saiyaara Box Office Collection: पहले दिन का कलेक्शन

अहान पांडे ने ‘Saiyaara’ से डेब्यू किया है। जबकि यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म के ज़रिए अनीत पड्डा (Anit Padda) को लॉन्च किया है। सैकनिक के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को देश में 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। साथ ही, ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ के बाद, यह साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है। ‘सैयारा’ ने अक्षय कुमार की ‘स्काई फ़ोर्स’ और सनी देओल की ‘जाट’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ को पछाड़ दिया है।

‘अहान पांडे ने स्टार किड्स को छोड़ा पीछे

Related News
1 of 330

बॉलीवुड में स्टार किड्स की नई जमात में अहान पांडे (Ahaan Panday) ने सबको पीछे छोड़ दिया है। चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान की बहन अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ ने पहले दिन 12.06 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, जान्हवी कपूर की ‘धड़क’ ने 8.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जबकि खुशी कपूर की पहली थिएटर रिलीज़ ‘लवयापा’ ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ रुपये है कमा सकी थी। इसके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने 30 लाख रुपये कमाए थे।

मिल रहे अच्छी कमाई के संकेत

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘सैयारा’ का बजट 45 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। सुबह के शो में जहां औसतन लगभग 35% सीटें भरी रहीं, वहीं शाम के शो में यह बढ़कर 50.85% और रात के शो में 66.62% हो गई। पहले दिन 20 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब उम्मीद है कि यह शनिवार और रविवार को भी शानदार कमाई करेगी। यानी मोहित सूरी की यह फिल्म पहले वीकेंड में ही अपना बजट वसूल कर मुनाफा कमाने लगेगी।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...