Divyanka Tripathi Twins Baby: मशहूर और लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर दोहरी खुशी ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने 41 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मंगलवार को एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की। जैसे ही यह ख़बर सामने आई, उनके चाहने वालों की तरफ से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।
दिव्यांका-विवेक ने शेयर की फ़ोटो
दिव्यांका और उनकी पति विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें हल्के नीले रंग के कपड़ों में सजे दो छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में, उन्होंने बताया कि उनके घर जुड़वा बच्चों का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने लिखा, “इंतजार आख़िरकार खत्म हो गया… ‘लड़के’ आ गए हैं, और अब जिंदगी पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।” विवेक ने लिखा, “मेरे करण-अर्जुन आ गए हैं। माता-पिता बनने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत करते हुए, दिव्या और मैं आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।”
मिल रही बधाइयां
जैसे ही उनकी पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। दिव्यांका और विवेक के फैंस के साथ-साथ, टेलीविजन इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों ने भी माता-पिता बनने पर इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा, शालिनी कपूर, भोजपुरी एक्ट्रेस मोना सिंह, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, सिंगर सुधीर यदुवंशी, कॉमेडियन-एक्ट्रेस जेमी लीवर, हितेन तेजवानी और पंखुड़ी समेत कई कलाकारों ने बधाई दी।
मार्च में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने मार्च में अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी। अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारी कहानी में 10 साल बाद सबसे खूबसूरत मोड़ आया है। कुछ सफर ऐसे होते हैं जिनमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए; उन्हें मिलकर अनुभव करना चाहिए और उनके लिए मिलकर तैयारी करनी चाहिए। जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है, तभी ज़िंदगी उसमें अपना सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा है। हम बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं। हमारे दिल सिर्फ कृतज्ञता और खुशी से भरे हुए हैं। हम माता-पिता बनने वाले हैं!”
शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों को जन्म दिया
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा चर्चित और पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी शो ये है ‘मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी; दोनों ही इस शो के मुख्य कलाकार थे। साथ काम करते हुए, दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए भावनाएं जागने लगीं। जिसके बाद जनवरी 2016 में इस जोड़े ने सगाई की। सगाई के पांच महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक ने भोपाल में शादी कर ली। हालांकि, शादी के 10 सालों बाद अब इस जोड़े के घर जुड़वां बेटों का आगमन हुआ है, जो उनके जीवन में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)