Independence Day 2024: आजादी के जश्‍न में डूबा नवाबों का शहर , हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा ! देखें सुंदर तस्‍वीरें

144

Independence Day 2024 Wishes: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भारत इस साल आजादी की 78वीं वर्षगांठ बना रहा है। यह दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर उन वीरों को याद करने का भी, जिन्होंने हमारी आजादी में बड़ा योगदान दिया है। भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली थी।

हर सुनाई दे रहे भक्त गीत

स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नवाबों का शहर लखनऊ का हर प्रमुख चौराहा और सरकारी भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। तिरंगे कपड़े से सजी लखनऊ स्थित विधान भवन की इमारत शाम-ए-अवध की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। शाम होते ही कई जगहों पर ‘ये देश है वीर जवानों का, जहां डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ जैसे कई देशभक्ति के गीत सुनाई दे रहे हैं।

संध्या पर तिरंगे में लिपटा विधान भवन

स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विधान भवन तिरंगे में लिपटा हुआ नजर आ रहा है। डायनेमिक फसाड लाइटिंग से जगमगाते विधान भवन की खूबसूरती देखने लायक है। यहां सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शहर की लगभग सभी सरकारी इमारतों, मालों और मशहूर जगहों पर तिरंगा लहरा रहा है।

Related News
1 of 1,009

हजरतगंज स्थित सिंकदरबाग पैलेस की खूबसूरती देखने लायक है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। साथ ही सचिवालय मेट्रो स्टेशन तिरंगे लाइटों से जगमगा रहा है। इस मामले लखनऊ नगर निगम पीछे नहीं यहां भी कार्यालय तिरंगे के रंग में नहाया हुआ है।

वहीं कैसरबाग क्रॉसिंग तिरंगे के रंग में लखनऊ की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन को तिरंगे के रंग में इस तरह सजाया गया है कि थके हुए यात्री भी इसकी खूबसूरती देखकर तरोताजा हो जा रहे हैं। यात्रियों का मन कर रहा है कि सेल्फी तो लेनी ही चाहिए। इसके अलावा लूलू मॉल, पलासियो मॉल समेत कई प्रतिष्ठत प्रतिष्ठान तिरंगे की लाइटों से जगमगा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...