छठ पूजाःलालू-राबड़ी ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

0 53

 

Related News
1 of 1,161

बता दें कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने आवास में बने तालाब में पहुंची। इस मौके पर लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और उनकी बहनें अपने पति व बच्चों के साथ तालाब के पास मौजूद रहीं। राबड़ी देवी ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद लालू यादव ने गाय का दूध भगवान सूर्य को अर्पित किया। इसके बाद तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने दूध अर्पित किया।

मुख्यमंत्री नीतिश के घर पर दिखी छठ की रौनक: उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर छठ का भक्तिमय माहौल रहा। मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। तो वहीं मुख्यमंत्री की भाभी, भतीजी, भांजे की पत्नी और भांजी छठ कर रही हैं।

Comments
Loading...