लूज़ मोशन के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये  चीज़ें,नहीं तो…

0 42

आरोग्य डेस्क — खराब पेट ना सिर्फ आपके शरीर को कमज़ोर करता है बल्कि आपके पूरे रूटीन को खराब कर देता है. इसकी वजह से ना आप काम कर पाते हैं और ना आराम. इस वजह से शरीर में पानी की कमी होती है और डिहाइड्रेशन की वजह से कई लोगों का बीपी लो हो जाता है.

ऐसे में ज़रूरी है कि अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखा जाए. यहां आज आपको ऐसी ही चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको लूज़ मोशन में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.

1.लूज़ मोशन के दौरान चाय और कॉफी को नहीं लेना चाहिए. खासकर खाने के आधा घंटे तक चाय कॉफी नहीं पिनी चाहिए. क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन खाने को ठीक तरीके से पचने नहीं देता और पेट गैस बनाता है. 

Related News
1 of 38

2.तेज़ मिर्ची और चटपटा खाना सीधा हमारे पेट की अंदर की लेयर में जलन पैदा करता है. जिस वजह से लूज़ मोशन के दौरान आपको ज़्यादा टायलेट के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इसी के साथ पेट में दर्द भी होता है

3.दूध, दही, चीज़, छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को पचाने के लिए लैक्टेज एंजाइम की ज़रूरत होती है. ये एंजाइम लूज़ मोशन के दौरान कम बनते हैं. इस वजह से पेट डेयरी प्रोडक्ट्स को इस समय पचा नहीं पाता और पेट का फूलना, गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 

4.फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्ज़ियां पेट को फुलाने का काम करती हैं. इस वजह से पेट में गैस होती है और आपको लूज़ मोशन के दौरान पेट में दर्द होता है. इसीलिए बेहतर है कि इसे अवॉइड किया जाए.

5. केक, पेस्ट्री, कैंडी, चॉकलेट जैसा मीठा लूज़ मोशन के दौरान नहीं खाना चाहिए.इसीलिए इन्हें भी अवॉइड करें. 

 

Comments
Loading...