उत्तर प्रदेश में 11 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले

217

UP IPS Transfer: लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शासन ने बीती रात लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर रहे एसबी शिरडकर को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस कमिश्नर लखनऊ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर

जबकि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को एडीजी बरेली जोन भेजा गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर का नाम एक-दो दिन में सामने आ जाएगा। अभी यहां पुलिस कमिश्नर की तैनाती रोक दी गई है। इसी तरह प्रतीक्षा सूची में चल रहे विनोद कुमार को एडीजी साइबर क्राइम बनाया गया है। पीडी पाल्सन को एडीजी प्रशिक्षण, के. सत्यनारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक जय नारायण सिंह का तबादला कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. भेजे गए रेलवे

Related News
1 of 1,116

पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अपर पुलिस महानिदेशक IPS प्रकाश डी. को रेलवे का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। विशेष सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक एल वी एंटनी देव कुमार का भी तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश सीबीआई का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक रघुवीर लाल को उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...