प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ युवकों ने दरिंदगी की पार की सारी हदें, वीडियो हुआ वायरल

देश के अलग अलग राज्यों में महिलाओं और युवतियों के साथ हो रहे अपराध कम होने की बजाय बढ़त ही जा रहे हैं।

0 382

देश के अलग अलग राज्यों में महिलाओं और युवतियों के साथ हो रहे अपराध कम होने की बजाय बढ़त ही जा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर छेड़खानी की है। साथ ही छात्रा के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती को निर्वस्त्र कर दरिंदों ने की मारपीट, बनाया विडियो:

बता दें कि हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का एक वीडियो सोशल वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो में कुछ आरोपी युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे हैं।  साथ ही युवती को निर्वस्त्र कर वीडियो बना रहे हैं।  वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सिटी फॉरेस्ट घुमने आये थे प्रेमी जोड़े:

Related News
1 of 1,616

जानकारी के मुताबिक शहर से लगी वन विभाग की जमीन में लोगों को पिकनिक मनाने के लिए वर्ष 1992 में सिटी फॉरेस्ट आबाद किया गया था।  वही बीते कुछ ही सालों में यह सिटी फॉरेस्ट वन विभाग की देखरेख और बजट के अभाव में वीरान हो गया। फिर भी इस सुनसान जगह पर अक्सर लोग मौज मस्ती करने के लिए आते रहते है।  वहीं पिकनिक मनाने आने वाले प्रेमी युगलों के पीछे आसपास इलाके के कुछ युवक लग जाते हैं और पकड़कर उनके साथ मारपीट कर पैसे की मांग करते हैं।  इस मामले में कई बार पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है।  लेकिन फिर भी इसी जगह पर बुधवार को रंगरेलियां मना रहे प्रेमी और प्रेमिका को कुछ युवकों ने दबोच लिया।  फिर उनके साथ मारपीट कर युवती को निर्वस्त्र कर वीडियो बना कर वायरल कर दिए। वही वीडियो में आरोपी गालियां देते दिख रहे हैं और बेल्ट व डंडों से मारपीट कर प्रेमी जोड़े से पैसे की मांग कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...