Whatsapp ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेजना पड़ा भारी, वकील पर केस दर्ज

0 48

न्यूज डेस्क– रोहतक बार एसोसिएशन के एक सीनियर वकील के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपी वकील ने Whatsapp ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। ग्रुप में रोहतक बार एसोसिएशन की कई महिला वकील भी शामिल थी।

Related News
1 of 1,031

एक महिला वकील की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है।बता दें वकीलों के इस Whatsapp ग्रुप में प्रदीप नाम के एक सीनियर एडवोकेट ने 23 मई को अश्लील विडियो पोस्ट कर दिया था। इस विडियो को लेकर वकीलों ने कड़ी आपत्ति जताई, क्योंकि ग्रुप में कई महिला वकील भी शामिल थी।

एक महिला वकील ने इसे महिलाओं की गरिमा पर हमला मानते हुए आरोपी वकील के खिलाफ आर्यनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपों की जांच करने के बाद आरोपी वकील के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला वकील ने शिकायत दी थी कि Whatsapp ग्रुप में बार एसोसिएशन के एक वकील ने अश्लील वीडियो पोस्ट की है। महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...