‘दंगल’ के बाद अब आयुष्मान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा

0 37

मनोरंजन डेस्क — आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हुईं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अब आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.दरअसल  हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ की घोषणा की गई थी जिसके लिए लिड रोल के लिए एक फिमेल अभिनेत्री की तालाश थी जो अब पूरी हो गई है.

Related News
1 of 311

बता दें कि फिल्म ‘दंगल’ में नज़र आने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अब अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करती नज़र आएंगी. सान्या के फैंस को उनकी फिल्म का काफी दिनों से इंतजार था और अब उनकी इस फिल्म का ऐलान हो गया. फिल्म बधाई हो में ये अभिनेत्री एक बार फिर अपने एक्टिंग का हुनर दिखाती नज़र आएंगी. 

इस फिल्म को अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले करीब हज़ार से ज्यादा एड फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. इसे जंगली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है.इस फिल्म को लेकर सान्या बहुत ही उत्साहित हैं. उनका कहना है कि वो इसलिए भी बहुत खुश हैं क्योंकि वो इसमें रेसलिंग करती नज़र नहीं आएंगी. ये फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी. आपको बता दें कि इससे पहले आयुष्मान खुराना फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में नज़र आए थे जो ठीक ठाक चली थी. इसमें आयुष्मान के साथ कृति सैनन और राजकुमार राव भी थे.

 

Comments
Loading...