मोदी ‘कायर’ और ‘कमजोर’ प्रधानमंत्रीःप्रियंका गांधी

0 24

प्रतापगढ़ —  कांग्रेस की स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतापगढ़ के प्लाजा पैलेस में रत्ना सिंह के पक्ष में जनसभा को किया सम्बोधित।

मंच से रत्ना को जिताने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा और मोदी को अब तक का सबसे कायर और कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया।

Related News
1 of 590

प्रियंका ने कहा मोदी जी भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते है लेकिन सबूत सामने आने के बाद इससे मुह मोड़ते है। देश का विकास नही हुआ झूठे प्रचार कर रही है भाजपा। पीएम इतने शक्तिशाली है तो जनता की समस्या को दूर क्यों नही कर रहे। उन्होंने कहा हम कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में कहा कि हमने किसान नौजवान व महिलाओं के बीच मे जाकर उनसे पूँछकर घोषणापत्र बनाया है।

प्रियंका ने कहा पन्द्रह लाख का वादा पूरा नही हुआ। दो करोड़ रोजगार की बात थी रोजगार घट गए। कालाधन वापस नही आया नोटबंदी के चलते पचास लाख रोजगार घटे। किसानों की आमदनी दोगुनी नही हुई वही आवारा पशु किसानों की खेती चौपट कर रहे है गन्ना का भुगतान नही हुआ। खाद बीज समय से नही मिला।यहीं इसी के चलते अब तक 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। गौशाला की स्थित खराब है न पानी चारा है न छाया है जानवर मर रहे है और भाजपाई कहते है कि पांच साल में जितना काम हुआ साठ सालों में नही हुआ।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के किसी गांव में नही गए और अपने रैलियों में बाहर के लोगो की भीड़ दिखाते है। जनता की समस्यायों को सुलझाने की शक्ति होनी चाहिये टीवी पर दिखावे से विकास नही होता है। हमारी सरकार आने पर हर जिले में फूडपार्क बनाया जाएगा। जीएसटी को सरल बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, बालकुमार पटेल और कृष्णा पटेल भी  मौजूद रही।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...