West Bengal New CM : शुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11:00 बजे लेंगे शपथ

127

West Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपनी अंतिम मुहर लगा दी। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में हुई विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी पर अपना भरोसा जताया। सुवेंदु अधिकारी कल 9 मई को सुबह 11:00 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

West Bengal New CM: अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

इससे पहले शुक्रवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान, सुवेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया। अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल हुए। अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया।

बता दें कि बंगाल के लिए 9 मई का दिन बहुत खास है, क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। इसी शुभ अवसर पर राज्य की पहली BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुवेंदु साथ-साथ दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की भी चर्चा है।

सुवेंदु ने ममता बनर्जी दी थी शिकस्त

Related News
1 of 1,770

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है। इसके अलावा वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। सुवेंदु अधिकारी की ऐतिहासिक जीत के बाद से उन्हें सीएम पद के लिए सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा था। उधर बंगाल के राज्यपाल R.N. रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा भंग कर दी। कोलकाता गजट में प्रकाशित एक आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है।

Election Results 2026: बीजेपी की प्रचंड जीत

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए। BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...