6 माह के बच्चे के पेट से निकला दूसरा बच्चा, डॉक्टर भी हैरान….

 डॉक्टरों की माने तो 5 लाख बच्चों में ऐसा एक केस ही मिलता है...

0 186

प्रदेश में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 6 महीने के शिशु (baby) के पेट से एक अनवांछित भ्रूण मिला है, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक 6 महीने के बच्चे (baby) के पेट से डॉक्टरों ने सफल सर्जरी करने के बाद उसके पेट से एक छोटा सा भ्रूण निकाला।

ये भी पढ़ें..574 लड़कियों को ब्लैकमेल कर किया घिनौना काम…

बच्चे के पेट ने निकला सवा किलो का भ्रूण 

बच्चे (baby) के पेट में यह भ्रूण सवा किलोग्राम के वजन का है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उस भ्रूण को निकाल कर उसे एक नई जिंदगी दी है। उधर अस्पताल में यह खबर फैलते ही वहां पर लोगों ने उस भ्रूण को देखने के लिए भीड़ लगा ली।

डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘करीब साढ़े छह महीने उम्र के बच्चे के पेट में एक किलो 250 ग्राम का भूण था। शिशु रोग विभाग की टीम ने जांच के बाद नवजात का सफल ऑपरेशन कर भ्रूण निकाला गया। यही नहीं बच्चे के पेट में भ्रूण समय बीतने के साथ बड़ा हो रहा था। बच्चा जब दो माह का था, तभी से पेट फूलने की समस्या उत्पन्न होने लगी थी।’

Related News
1 of 1,045

 5 लाख बच्चों में ऐसा एक केस ही मिलता है

डॉक्टरों का कहना है कि करीब पांच लाख बच्चों में से एक में ऐसा मामला देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में भ्रूण ज्यादा विकसित नहीं हो पाता है, लेकिन इस भ्रूण में हाथ, पैर, पेट आदि अंग भी बन गए थे।

डॉ. कुमार ने कहा कि एक बार उनके छात्र जीवन में ऐसा मामला सामने आया था और उसके बाद अभी यह अचंभा देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भ्रूण को सुरक्षित रखा गया है।

ये भी पढ़ें..खुशखबरीः पुलिस कांस्टेबल के 7000 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख़…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...