गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस होने से कांग्रेसियों में उबाल

0 36

प्रतापगढ़ — गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस होने से कांग्रेसियों में उबाल है। वहीं सुरक्षा वापस होने के बाद प्रियंका गांधी के आवास में कार सवार कुछ लोग उस समय घुस गए जब प्रियंका मीटिंग में व्यस्त थी। इस बात की खबर लगते ही कांग्रेसी आक्रोशित हो गए।

Related News
1 of 59

इसी के प्रतापगढ़ में आज यूपी यूथ कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष डॉ नीरज तिवारी की अगुआई में कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला और पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अमित शाह के पुतले के चेहरे पर कालिख पोत कर लालगंज कोतवाली के इंदिरा चौक पर पुतला दहन किया गया। कांग्रेसी गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस देने की मांग करते रहे।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...