कंगना द्वारा की गई टिप्पणी पर आलिया ने दिया ये जवाब…

0 16

मनोरंजन डेस्क — हाल ही में कंगना रनौत ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर जमकर भड़की थीं. तीनों एक्टर्स के देश के राजनीतिक मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने पर कंगना ने खूब लताड़ लगाई थी.

Related News
1 of 311

वहीं अब कंगना की टिप्पणी पर आलिया भट्ट ने चुप्पी तोडते हुए एक इंटरव्यू में कहा- ”मेरे अंदर कंगना की तरह खुलकर बोलने की क्षमता नहीं है. लेकिन मैं कंगना की बेबाकी के लिए उनकी बहुत इज्जत करती हूं.  हां, एक तरीके से वे सही भी हैं. कभी-कभी ऐसा होता है कि हम बैकस्टेप ले लेते हैं. हमें लगता है कि क्यों फालतू में बोलना.”

आलिया ने कंगना की तारीफ भी की. उन्होंने कंगना के बात करने के तरीके को सराहा. कहा कि कंगना रनौत वास्तव में बहुत अच्छा बोलती हैं. आलिया ने कहा, मेरे विचार हैं लेकिन वे मैं अपने तक ही रखना चाहती हूं.

बता दें, मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी में मीडिया से बात करते हुए कंगना फिल्म इंडस्ट्री पर जमकर बरसी थीं. उन्होंने कहा था- ”कई लोग कहते हैं वो फिल्म इंडस्ट्री से हैं, उनके घर पर्याप्त लाइट और पानी आता है इसलिए वो अपना राजनीति व्यू रखना नहीं चाहते हैं. इस तरह के बयान गैर जिम्मेदार नागरिक होने जैसे हैं. एक स्टार होने के नाते उन्हें यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वो लोगों को एजुकेट करें. लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी भूल चुके हैं.”

Comments
Loading...